Saturday, February 15, 2020

*G.S.T.   का   ला भ*
🙏

*पति ने पत्नी से कहा: देखो, GST लागू हो गया है। लोग कह रहे हैं कि महंगाई बढ़ेगी। अब हमें खर्च सोच-समझ कर करना होगा, तभी घर-खर्च पर कंट्रोल हो सकेगा।*

*पत्नी बोली: मैं बहुत लक्की हूँ जो मुझे आप जैसा समझदार और दूरदर्शी पति मिला है। आप बिना चिंता के ऑफिस जाइए। मैं शाम तक खर्च पर कंट्रोल की एक ऐसी लिस्ट बना दूंगी, जिससे हम पैसा बचा सकेंगे।*

*पति अपनी होशियारी पर खुद को दाद देता हुआ ख़ुशी-ख़ुशी ऑफिस चला गया। शाम को जैसे ही वह घर आया, वैसे ही पत्नी ने खर्च-कटौती की लिस्ट पकड़ाते हुए कहा: देखो, मैंने लिस्ट बना दी है। पूरा हिसाब लगा लिया है। अगर इस पर अमल होगा, तो घर खर्च में 28% से ज्यादा की बचत होगी। GST से हम मिलकर मुकाबला कर पाएंगेे। आप चिंता मत कीजिए। मैं हर कदम पे आपके साथ रहूंगी।*

*लिस्ट ये थी:*

*1. आज से आपकी दारु बंद होगी। बियर पी सकते हो क्योंकि उससे मुझे परहेज नही है, खर्च में 30% की बचत होगी।*

*2. आज से आपका नॉन-वेज बंद होगा। अंडा खा सकते हो, खर्च में 10% की बचत होगी।*

*3. सिगरेट की जगह अब आप बीड़ी पिया करेंगे। खर्च में 60% की बचत होगी।*

*4. ऑफिस के लिए आपकी कार बंद होगी। आप कल से स्कूटर से जाएंगेे। खर्च में 63% की बचत होगी।*

*5. शनिवार और रविवार आपकी छुट्टी रहती है। इसलिए कामवाली बाई को महीने में आठ दिन कम आने को कहा जाएगा। खर्च में करीब 27% की बचत होगी।*

*6. सुबह बच्चों को स्कूल आप छोड़ते हुए अपने ऑफिस जाएंगे। एक तरफ का बस/वैन का खर्च बचेगा।*

*7. जिन दिनों में सब्जी महँगी होगी उन दिनों में हम होटल से सब्जी पैक करवा के लाएंगेे। रोटियां मैं खुद ही बनाया करूंगी। पैसा बचाने के लिए मैं इतना तो कर ही सकती हूँ।*

*8. आपके घर वालों को बार-बार यहाँ आने के लिए जिद करना बंद कीजिए। फालतू खर्च नहीं होगा। मेरे तो आते रहेंगे क्योंकि वो तो हर बार कुछ देकर ही जाते हैं*

*9. अपने लिए आप लट्ठे के कपड़े लाकर सिलवाइए। आज से ब्रैंडेड कपड़े बंद कीजिए। मैं भी माल नही जाया करूँगी अपने लिए ऑनलाइन सेल से ही कपड़े खरीद लूंगी।*

😝
*पति ने अपने को कमरा बंद करके Blue whale game खेलना शुरू कर दिया है।*

No comments:

Post a Comment