Monday, January 25, 2021

 एक अती सुन्दर महिला ने विमान में प्रवेश किया और अपनी सीट की तलाश में नजरें घुमाईं।

उसने देखा कि उसकी सीट एक ऐसे व्यक्ति के बगल में है। जिसके दोनों ही हाथ नहीं है।
महिला को उस अपाहिज व्यक्ति के पास बैठने में झिझक हुई।
उस 'सुंदर' महिला ने एयरहोस्टेस से बोला "मै इस सीट पर सुविधापूर्वक यात्रा नहीं कर पाऊँगी।
क्योंकि साथ की सीट पर जो व्यक्ति बैठा हुआ है उसके दोनों हाथ नहीं हैं।
" उस सुन्दर महिला ने एयरहोस्टेस से सीट बदलने हेतु आग्रह किया।
असहज हुई एयरहोस्टेस ने पूछा, "मैम क्या मुझे कारण बता सकती है..?"
'सुंदर' महिला ने जवाब दिया "मैं ऐसे लोगों को पसंद नहीं करती। मैं ऐसे व्यक्ति के पास बैठकर यात्रा नहीं कर पाउंगी।"
दिखने में पढी लिखी और विनम्र प्रतीत होने वाली महिला की यह बात सुनकर एयरहोस्टेस अचंभित हो गई।
महिला ने एक बार फिर एयरहोस्टेस से जोर देकर कहा कि "मैं उस सीट पर नहीं बैठ सकती। अतः मुझे कोई दूसरी सीट दे दी जाए।"
एयरहोस्टेस ने खाली सीट की तलाश में चारों ओर नजर घुमाई, पर कोई भी सीट खाली नहीं दिखी।
एयरहोस्टेस ने महिला से कहा कि "मैडम इस इकोनोमी क्लास में कोई सीट खाली नहीं है, किन्तु यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखना हमारा दायित्व है।
अतः मैं विमान के कप्तान से बात करती हूँ। कृपया तब तक थोडा धैर्य रखें।" ऐसा कहकर होस्टेस कप्तान से बात करने चली गई।
कुछ समय बाद लोटने के बाद उसने महिला को बताया, "मैडम! आपको जो असुविधा हुई, उसके लिए बहुत खेद है |
इस पूरे विमान में, केवल एक सीट खाली है और वह प्रथम श्रेणी में है। मैंने हमारी टीम से बात की और हमने एक असाधारण निर्णय लिया। एक यात्री को इकोनॉमी क्लास से प्रथम श्रेणी में भेजने का कार्य हमारी कंपनी के इतिहास में पहली बार हो रहा है।"
'सुंदर' महिला अत्यंत प्रसन्न हो गई, किन्तु इसके पहले कि वह अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करती और एक शब्द भी बोल पाती...
एयरहोस्टेस उस अपाहिज और दोनों हाथ विहीन व्यक्ति की ओर बढ़ गई और विनम्रता पूर्वक उनसे पूछा
"सर, क्या आप प्रथम श्रेणी में जा सकेंगे..? क्योंकि हम नहीं चाहते कि आप एक अशिष्ट यात्री के साथ यात्रा कर के परेशान हों।
यह बात सुनकर सभी यात्रियों ने ताली बजाकर इस निर्णय का स्वागत किया। वह अति सुन्दर दिखने वाली महिला तो अब शर्म से नजरें ही नहीं उठा पा रही थी।
तब उस अपाहिज व्यक्ति ने खड़े होकर कहा,
"मैं एक भूतपूर्व सैनिक हूँ। और मैंने एक ऑपरेशन के दौरान कश्मीर सीमा पर हुए बम विस्फोट में अपने दोनों हाथ खोये थे।
सबसे पहले, जब मैंने इन देवी जी की चर्चा सुनी, तब मैं सोच रहा था। की मैंने भी किन लोगों की सुरक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डाली और अपने हाथ खोये..?
लेकिन जब आप सभी की प्रतिक्रिया देखी तो अब अपने आप पर गर्व हो रहा है कि मैंने अपने देश और देशवासियों के लिए अपने दोनों हाथ खोये।"
और इतना कह कर, वह प्रथम श्रेणी में चले गए।
'सुंदर' महिला पूरी तरह से अपमानित होकर सर झुकाए सीट पर बैठ गई।
अगर विचारों में उदारता नहीं है तो ऐसी सुंदरता का कोई मूल्य नहीं है।
मैरे पास ये कहानी आई थी।
मैंने इसे पढ़ा तो हृदय को छू गई इसलिये पोस्ट कर रहा हूँ। उम्मीद करता हूँ कि आप लोगों भी बहुत पसंद आएगी।

 एक बादशाह सर्दियों की शाम जब अपने महल में दाखिल हो रहा था तो एक बूढ़े दरबान को देखा जो महल के सदर दरवाज़े पर पुरानी और बारीक वर्दी में पहरा दे रहा था।

बादशाह ने उसके करीब अपनी सवारी को रुकवाया और उस बूढ़े दरबान से पूछने लगा ;
"सर्दी नही लग रही ?"
दरबान ने जवाब दिया "बोहत लग रही है हुज़ूर ! मगर क्या करूँ, गर्म वर्दी है नही मेरे पास, इसलिए बर्दाश्त करना पड़ता है।"
"मैं अभी महल के अंदर जाकर अपना ही कोई गर्म जोड़ा भेजता हूँ तुम्हे।"
दरबान ने खुश होकर बादशाह को फर्शी सलाम किया और आजिज़ी का इज़हार किया।
लेकिन बादशाह जैसे ही महल में दाखिल हुआ, दरबान के साथ किया हुआ वादा भूल गया।
सुबह दरवाज़े पर उस बूढ़े दरबान की अकड़ी हुई लाश मिली और करीब ही मिट्टी पर उसकी उंगलियों से लिखी गई ये तहरीर भी ;
"बादशाह सलामत ! मैं कई सालों से सर्दियों में इसी नाज़ुक वर्दी में दरबानी कर रहा था, मगर कल रात आप के गर्म लिबास के वादे ने मेरी जान निकाल दी।"
सहारे इंसान को खोखला कर देते है और उम्मीदें कमज़ोर कर देती है।
अपनी ताकत के बल पर जीना शुरू कीजिए, खुद की सहन शक्ति, ख़ुद की ख़ूबी पर भरोसा करना सीखें।
आपका आपसे अच्छा साथी,
दोस्त, गुरु, और हमदर्द कोई नही हो सकता।....

 'परिवर्तन का नियम...

✍️
_________________________
ज़िंदगी में कभी कभी ऐसा वक़्त भी आता है। जब इंसान अंदर से टूट जाता है। अंदर से मर सा जाता है।
ऐसा लगता है, सारी परेशनिया मेरी ज़िंदगी में ही क्यूँ है। ऐसा लगता है, मुसीबतों ने चारों तरफ़ से घेर लिया हो।
जैसे किसी चक्रवुह में फँस गए हो। हर चीज़ में फ़ेल हो जाते है.Relationship में , कैरीअर में हर चीज़ में हार जाते है।
ऐसा लगता है जैसे हर बात उलटी हो रही है, हर चीज़ ग़लत हो रही है।
और मेरे साथ ही ऐसा क्यूँ हो रहा है। ऐसे दुखो में उलझ के रह जाते है जैसे कोई रास्ता ही नही दिखाई देता।
लगता है कोई अपना नही यहाँ, जो मेरी प्रॉब्लम को solve कर सके।
मेरे दुःख को समझ सके, कई लोग तो इतने टूट जाते है अंदर से।
उन्हें लगता है ऐसी ज़िंदगी से तो हम मर जाए, अगर ज़िंदगी में इतने ही दुःख है तो क्या फ़ायदा ऐसे जीवन का।
एक बात आप हमेशा याद रखना, दुःख चाहे कितना भी बड़ा क्यूँ ना हो। पर हिम्मत दुःख से हमेशा बड़ी होती है।
जब भी आपकी ज़िंदगी में कोई दुःख आए, कोई परेशानी आए, तो अपनी हिम्मत को इतना बड़ा कर दो।
कि आप का दुःख उसके आगे छोटा पड़ जाए। हर इंसान को इस दौर से गुज़रना ही होता है।
ये परेशनिया, ये दुःख इंसान को अंदर से बहुत मज़बूत बना देती है।
ज़िंदगी में कभी आपके सामने कोई दरवाज़ा बंद हो जाए। तो समझ लेना कि अब कोई बड़ा दरवाज़ा खुलने वाला है।
लाइफ़ का कोई चैप्टर बंद हो जाए। कोई कहानी ख़त्म हो जाए तो टूटने की ज़रूरत नही है।
ये आपकी ज़िंदगी का सिर्फ़ एक चैप्टर है।
बस ज़रूरत है एक पेज पलटने की। जैसे ही आप एक पेज पलटेंगे आपकी ज़िंदगी में नया चैप्टर शुरू हो जाएगा।
जिसमें बहुत सारी नयी बातें होगी।
कभी हम रिश्तों में हार जाते है। कभी हम कैरीअर में हार जाते है। कभी अपनो से हार जाते है। कभी तो ज़िंदगी से ही हार जाते है।
जब कोई रिश्ता टूटता है या दिल टूटता है लोग उस दर्द को सह नही पाते।
और जब कुछ वक़्त गुज़र जाता है तो लोग कहते है अच्छा हुआ वो रिश्ता मेरी ज़िंदगी से चला गया।
अगर उस रिश्ते में हम रहते तो हमारी तो ज़िंदगी ख़राब हो जाती।
कई बार कुछ चीज़े हमारी ज़िंदगी में ऐसी होती है हमें लगता है कि हमारे साथ ऐसा क्यूँ हो रहा है।
आगे चलके वो चीज़े हमारे बेहतर भविष्य को लेकर आती है।
आप जितने भी सफल लोगों की कहानिया सुनेगे या पढ़ेगे, वो यही कहते है। अगर ज़िंदगी में हमने दुखो को नही देखा होता।
चुनौतियो का सामना ना किया होता तो आज हम इस मुक़ाम पर नही होते।
आपको लगता है ये मुसीबत, परेशानी, दर्द, दुःख मेरी ज़िंदगी में क्यूँ आयी है वो इसलिए आयी है कि आप अपने बेहतर भविष्य की तरफ़ देखे।
आप वहाँ से हट जाए, अभी जिस जगह आप है। क्योंकि जिस जगह आप है, वो जगह आपके लिए सही नही है।
जिसके इंसान के साथ आज आप है वो इंसान आपके लिए सही नही है। आपका बेहतर भविष्य आपका इंतज़ार कर रहा है।

 पढ़िए बहुत रहस्मय... सच्चाई

___________________________
मेरे मन में सुदामा के सम्बन्ध में एक बड़ी शंका थी कि एक विद्वान् ब्राह्मण जो जीवन भर कष्ट भोगता रहा अपने बाल सखा कृष्ण से छुपाकर चने कैसे खा सकता है ..?_
आज एक भुदेव् की कृपा से ज्ञात हुआ तो सोचा आप सबका भी ज्ञान वर्धन करूँ इसके पीछे की कथा बताकर...
बताते हैं सुदामा की दरिद्रता, और चने की चोरी के पीछे एक बहुत ही रोचक और त्याग-पूर्ण कथा है- एक अत्यंत गरीब निर्धन बुढ़िया भिक्षा माँग कर जीवन यापन करती थी। एक समय ऐसा आया कि पाँच दिन तक उसे भिक्षा नही मिली वह प्रति दिन पानी पीकर भगवान का नाम लेकर सो जाती थी। छठवें दिन उसे भिक्षा में दो मुट्ठी चने मिले। कुटिया पे पहुँचते-पहुँचते उसे रात हो गयी। बुढ़िया ने सोंचा अब ये चने रात मे नही, प्रात:काल वासुदेव को भोग लगाकर खाऊँगी ।*
यह सोंचकर उसने चनों को कपडे में बाँधकर रख दिए और वासुदेव का नाम जपते-जपते सो गयी। बुढ़िया के सोने के बाद कुछ चोर चोरी करने के लिए उसकी कुटिया मे आ गये। चोरों ने चनों की पोटली देख कर समझा इसमे सोने के सिक्के हैं अतः उसे उठा लिया। चोरो की आहट सुनकर बुढ़िया जाग गयी और शोर मचाने लगी। शोर-शराबा सुनकर गाँव के सारे लोग चोरों को पकडने के लिए दौडे। चने की पोटली लेकर भागे चोर पकडे जाने के डर से संदीपन मुनि के आश्रम में छिप गये। इसी संदीपन मुनि के आश्रम में भगवान श्री कृष्ण और सुदामा शिक्षा ग्रहण कर रहे थे।
चोरों की आहट सुनकर गुरुमाता को लगा की कोई आश्रम के अन्दर आया है गुरुमाता ने पुकारा- कौन है ?? गुरुमाता को अपनी ओर आता देख चोर चने की पोटली छोड़कर वहां से भाग गये। इधर भूख से व्याकुल बुढ़िया ने जब जाना कि उसकी चने की पोटली चोर उठा ले गए हैं, तो उसने श्राप दे दिया- "मुझ दीनहीन असहाय के चने जो भी खायेगा वह दरिद्र हो जायेगा"।
उधर प्रात:काल आश्रम में झाडू लगाते समय गुरुमाता को वही चने की पोटली मिली। गुरु माता ने पोटली खोल के देखी तो उसमे चने थे। उसी समय सुदामा जी और श्री कृष्ण जंगल से लकडी लाने जा रहे थे। गुरुमाता ने वह चने की पोटली सुदामा को देते हुए कहा बेटा! जब भूख लगे तो दोनो यह चने खा लेना।
सुदामा जन्मजात ब्रह्मज्ञानी थे। उन्होंने ज्यों ही चने की पोटली हाथ मे ली, सारा रहस्य जान गए। सुदामा ने सोचा- गुरुमाता ने कहा है यह चने दोनो लोग बराबर बाँट के खाना, लेकिन ये चने अगर मैने त्रिभुवनपति श्री कृष्ण को खिला दिये तो मेरे प्रभु के साथ साथ तीनो लोक दरिद्र हो जाएंगे। नही-नही मै ऐसा नही होने दूँगा। मेरे जीवित रहते मेरे प्रभु दरिद्र हो जायें मै ऐसा कदापि नही करुँगा। मै ये चने स्वयं खा लूँगा लेकिन कृष्ण को नही खाने दूँगा और सुदामा ने कृष्ण से छुपाकर सारे चने खुद खा लिए। अभिशापित चने खाकर सुदामा ने स्वयं दरिद्रता ओढ़ ली लेकिन अपने मित्र श्री कृष्ण को बचा लिया।
अद्वतीय त्याग का उदाहरण प्रस्तुत करने वाले सुदामा, चोरी-छुपे चने खाने का अपयश भी झेलें तो यह बहुत अन्याय है पर आज मन की इस गहन शंका का निवारण हो गया.!
🔆_________⚜️___________🔆
गलती आपकी हो या मेरी
रिश्ता तो हमारा है ना....

 आज का प्रेरक प्रसंग

कहानियाँ जो जिंदगी बदल दे🚩🇮🇳
!!!---: व्यर्थ के सपने :---!!!
==========================
एक बार की बात है। एक गरीब किसान एक जमीदार के पास गया और बोला –आप एक साल के लिए अपना एक खेत मुझे उधार दे दीजिये। मैं उस खेत में मेहनत करके अपने लिए अनाज उगाऊँगा। जमींदार एक दयालु व्यक्ति था। उसने उस किसान को एक खेत एक साल के लिए उधार दे दिया।
साथ ही साथ उस किसान की मदद के लिए उसने पाँच व्यक्ति भी दिए। वह किसान उन पाँच व्यक्तियों को लेकर घर आ गया और उस खेत में काम करने लगा। एक दिन उस किसान ने सोचा। जब पाँच लोग इस खेत में काम कर रहे है तो मैं क्यों करूं?
किसान काम छोड़कर अपने घर वापस आ गया और मीठे- मीठे सपने देखने लगा। एक साल बाद मेरे खेत में आनाज ऊगेगा। उसे बेचने पर मेरे पास बहुत से पैसे आयेंगे और उन पैसों से मैं बहुत कुछ खरीदूँगा।
उस किसान को जो पाँच व्यक्ति मिले थे। वे खेत में अपनी मर्जी से काम कर रहे थे। जब उनका मन करता था। वे खेत में पानी दे देते थे। जब मन करता था। वे खेत में खाद डाल देते थे। उस खेत में लगी फसल धीरे–धीरे बड़ी हो रही थी लेकिन वह किसान अपनी फसलों को देखने खेत में नहीं आया। वह हर रोज सपने देखता रहता था।
अब फसल काटने का समय आ चुका था। किसान अपने सपनों के साथ खेत में पहुँचा। फसल देखते ही वह चौंक गया क्योकि फसल अच्छी नहीं थी। उस फसल से उसे उतना पैसा भी नहीं मिल रहा था। जो उसने फसल उगाने में खर्च किया था।एक साल पूरा हो चुका था।
वह जमींदार किसान से अपना खेत लेने वापस आया। उस जमींदार को देखकर वह किसान रोने लगा और फिर से एक साल का वक़्त माँगने लगा। किसान की बात सुनकर जमींदार बोला–यह मौका बार – बार नहीं मिलता। यह कहकर वह जमींदार वहाँ से चला गया।
वह दयालु जमींदार भगवान था। वह गरीब किसान हम सभी व्यक्ति है। वह खेत हमारा शरीर है। पाँच व्यक्ति जो किसान की मदद के लिए दिए गए थे। वे हमारी पाँच ज्ञानेन्द्रियाँ है। अब आप इन पाँच ज्ञानेन्द्रियों का उपयोग किस तरिके से करते है, ये हम पर निर्भर है।
शिक्षा;-
एक समय ऐसा भी आयेगा। जब भगवान् हमसे यह शरीर वापस माँगेंगे। उस समय वह आपसे पुछेंगे–मैंने तुम्हे पाँच ज्ञानेन्द्रियाँ दी। मुझे बताओ तुमने इनका किस तरिके से उपयोग किया। बात को गांठ बांध लीजिए यह मौका बार –बार नहीं मिलता।

 "जीवन का रहस्य"

☣️⚜️
==================
एक बहुत पुरानी कथा है। एक बार एक साधु किसी गाँव से हो कर तीर्थ को जा रहे थे। थकान हुई तो उस गाँव में एक बरगद के पेड़ के नीचे जा बैठे। वहीँ पास में कुछ मजदूर पत्थर के खंभे बना रहे थे। उधर से एक साधु गुजरे।
उन्होंने एक मजदूर से पूछा- यहां क्या बन रहा है? उसने कहा- देखते नहीं पत्थर काट रहा हूं?
साधु ने कहा- हां, देख तो रहा हूँ ।लेकिन यहां बनेगा क्या? मजदूर झुंझला कर बोला- मालूम नहीं। यहां पत्थर तोड़ते- तोड़ते जान निकल रही है और इनको यह चिंता है कि यहां क्या बनेगा।
साधु आगे बढ़े। एक दूसरा मजदूर मिला। साधु ने पूछा – यहां क्या बनेगा? मजदूर बोला- देखिए साधु बाबा, यहां कुछ भी बने। चाहे मंदिर बने या जेल, मुझे क्या। मुझे तो दिन भर की मजदूरी के 100 रुपए मिलते हैं। बस शाम को रुपए मिलें और मेरा काम बने। मुझे इससे कोई मतलब नहीं कि यहां क्या बन रहा है।
साधु आगे बढ़े तो तीसरा मजदूर मिला। साधु ने उससे पूछा- यहां क्या बनेगा? मजदूर ने कहा- मंदिर। इस गांव में कोई बड़ा मंदिर नहीं था। इस गांव के लोगों को दूसरे गांव में उत्सव मनाने जाना पड़ता था। मैं भी इसी गांव का हूं। ये सारे मजदूर इसी गांव के हैं। मैं एक- एक छेनी चला कर जब पत्थरों को गढ़ता हूं तो छेनी की आवाज में मुझे मधुर संगीत सुनाई पड़ता है।
मैं आनंद में हूँ । कुछ दिनों बाद यह मंदिर बन कर तैयार हो जाएगा और यहां धूमधाम से पूजा होगी। मेला लगेगा। कीर्तन होगा। मैं यही सोच कर मस्त रहता हूं। मेरे लिए यह काम, काम नहीं है। मैं हमेशा एक मस्ती में रहता हूं। मंदिर बनाने की मस्ती में। मैं रात को सोता हूं तो मंदिर की कल्पना के साथ और सुबह जगता हूं तो मंदिर के खंभों को तराशने के लिए चल पड़ता हूं।
बीच- बीच में जब ज्यादा मस्ती आती है तो भजन गाने लगता हूं। जीवन में इससे ज्यादा काम करने का आनंद कभी नहीं आया।
शिक्षा:-साधु ने कहा- यही जीवन का रहस्य है मेरे भाई। बस नजरिया का फर्क है। एक ही काम को कई लोग कर रहे हैं, किन्तु सबका नजरिया अलग-अलग है । कोई काम को बोझ समझ रहा है और उसका पूरा जीवन झुंझलाते और हाय- हाय करते बीत जाता है। लेकिन कोई काम को आनंद समझ कर जीवन का आनंद ले रहा है।

 बहुत ही अनमोल कहानी...

थोड़ा बड़ा पोस्ट है, पर एक बार जरूर पढ़ियेगा ।।
☢️"रिश्ते हैं प्यार के ...👭👫"
पिताजी जोऱ से चिल्लाते हैं....... ।
मैं दौड़कर आता हू , और पूछता हु । क्या बात है पिताजी ?
पिताजी :- तूझे पता नहीं है, आज तेरी बहन आ रही है ? वह इस बार हम सभी के साथ अपना जन्मदिन मनायेगी ।
अब जल्दी से जा और अपनी बहन को लेके आ,
हाँ और सुन... तू अपनी नई गाड़ी लेकर जा जो तूने कल खरीदी है... उसे अच्छा लगेगा
मैं :- लेकिन मेरी गाड़ी तो मेरा दोस्त ले गया है सुबह ही... और आपकी गाड़ी भी ड्राइवर ये कहकर ले गया कि गाड़ी की ब्रेक चेक करवानी है।
पिताजी :- ठीक है तो तू स्टेशन तो जा किसी की गाड़ी लेकर या किराया की करके ? उसे बहुत खुशी मिलेगी ।
मै :- अरे वह बच्ची है क्या जो आ नहीं सकेगी?
आ जायेगी आप चिंता क्यों करते हो कोई टैक्सी या आटो लेकर----- ।
पिताजी :- तूझे शर्म नहीं आती ऐसा बोलते हुए? घर मे गाड़ियाँ होते हुए भी घर की बेटी किसी टैक्सी या आटो से आयेगी?
मैं :- ठीक है आप जाओ मुझे बहुत काम है मैं जा नहीं सकता ।
पिताजी :- तूझे अपनी बहन की थोड़ी भी फिकर नहीं? शादी हो गई तो क्या बहन पराई हो गई ?
क्या उसे हम सबका प्यार पाने का हक नहीं?
तेरा जितना अधिकार है इस घर में , उतना ही तेरी बहन का भी है। कोई भी बेटी या बहन मायके छोड़ने के बाद पराई नहीं होती।
मैं :- मगर मेरे लिए वह पराई हो चुकी है और इस घर पर सिर्फ मेरा अधिकार है ।
तडाक ...... तडाक.....
अचानक पिताजी का हाथ उठ जाता है मुझपर
और तभी माँ आ जाती है ।
मम्मी :- आप कुछ शरम तो कीजिए ऐसे जवान बेटे पर हाँथ बिलकुल नहीं उठाते।
पिताजी - तुमने सुना नहीं इसने क्या कहा ?
अपनी बहन को पराया कहता है ये वही बहन है जो इससे एक पल भी जुदा नहीं होती थी--
हर पल इसका ख्याल रखती थी। पाकेट मनी से भी बचाकर इसके लिए कुछ न कुछ खरीद देती थी। बिदाई के वक्त भी हमसे ज्यादा अपने भाई से गले लगकर रोई थी। और ये आज उसी बहन को पराया कहता है।
मैं :-(मुस्कुराकर) "बुआ का भी तो आज ही जन्मदिन है ना पापा" वह कई बार इस घर मे आई है "मगर हर बार अॉटो से आई है ".आपने कभी भी अपनी गाड़ी लेकर उन्हें लेने नहीं गये...
माना वह आज वह तंगी मे है मगर कल वह भी बहुत अमीर थी । आपको मुझको इस घर को उन्होंने दिल खोलकर सहायता और सहयोग किया है। बुआ भी इसी घर से बिदा हुई थी फिर रश्मि दी और बुआ मे फर्क कैसा। रश्मि मेरी बहन है तो बुआ भी तो आपकी बहन है।
"पापा" आप मेरे मार्गदर्शक हो आप मेरे हीरो हो मगर बस इसी बात से मैं हरपल अकेले में रोता हूँ। की.....
तभी बाहर गाड़ी रूकने की आवाज आती है.... ।
तब तक पापा भी मेरी बातों से पश्चाताप की
आग मे जलकर रोने लगे और इधर मैं भी~~
कि दीदी दौड़कर पापा मम्मी से गले मिलती है..
लेकिन उनकी हालत देखकर पूछती है कि क्या हुआ पापा ?
पापा - तेरा भाई आज मेरा भी पापा बन गया है ।
रश्मि - ए पागल... !! नई गाड़ी न? बहुत ही अच्छी है मैंने ड्राइवर को पीछे बिठाकर खुद चलाके आई हूँ और कलर भी मेरी पसंद का है।
मैं :- "happy birthday to you Di..."
वह गाड़ी आपकी है और हमारे तरफ से आपको "birthday gift.."!
बहन सुनते ही खुशी से उछल पड़ती है कि तभी "बुआ" भी अंदर आती है ।
बुआ :- क्या भैया आप भी न ??? न फोन न कोई खबर , अचानक भेज दी गाड़ी आपने, भागकर आई हूँ खुशी से~~~
"ऐसा लगा कि पापा आज भी जिंदा हैं .."
इधर पिताजी अपनी पलकों मे आँसू लिये मेरी ओर देखते हैं ~~~
और मैं पापा को चुप रहने का इशारा करता हु ।
इधर बुआ कहती जाती है कि मैं कितनी भाग्यशाली हूँ । कि "मुझे बाप जैसा भैया मिला,"
ईश्वर करे मुझे हर जन्म मे आप ही भैया मिले...
"पापा -मम्मी को पता चल गया था कि..ये सब प्रिंस की करतूत है,
मगर आज फिर एक बार रिश्तों को मजबूती से जुड़ते देखकर वह अंदर से खुशी से टूटकर रोने लगे। उन्हें अब पूरा यकीन था कि...मेरे जाने के बाद भी मेरा बेटा रिश्तों को सदा हिफाजत से रखेगा~
"बेटी और बहन"
ये दो बेहद अनमोल शब्द हैं जिनकी उम्र बहुत कम होती है । क्योंकि शादी के बाद बेटी और बहन किसी की पत्नी तो किसी की भाभी और किसी की बहू बनकर रह जाती है। शायद.... लड़कियाँ इसी लिए मायके आती होंगी कि...
उन्हें फिर से "बेटी और बहन" शब्द सुनने को बहुत मन करता होगा !!

 अवश्य पढ़े बहुत सुंदर कहानी

👌👌
एक गाय घास चरने के लिए एक जंगल में चली गई। शाम ढलने के करीब थी। उसने देखा कि एक बाघ उसकी तरफ दबे पांव बढ़ रहा है।
वह डर के मारे इधर-उधर भागने लगी। वह बाघ भी उसके पीछे दौड़ने लगा। दौड़ते हुए गाय को सामने एक तालाब दिखाई दिया। घबराई हुई गाय उस तालाब के अंदर घुस गई।
वह बाघ भी उसका पीछा करते हुए तालाब के अंदर घुस गया। तब उन्होंने देखा कि वह तालाब बहुत गहरा नहीं था। उसमें पानी कम था और वह कीचड़ से भरा हुआ था।
उन दोनों के बीच की दूरी काफी कम थी। लेकिन अब वह कुछ नहीं कर पा रहे थे। वह गाय उस कीचड़ के अंदर धीरे-धीरे धंसने लगी। वह बाघ भी उसके पास होते हुए भी उसे पकड़ नहीं सका। वह भी धीरे-धीरे कीचड़ के अंदर धंसने लगा। दोनों ही करीब करीब गले तक उस कीचड़ के अंदर फंस गए।
दोनों हिल भी नहीं पा रहे थे। गाय के करीब होने के बावजूद वह बाघ उसे पकड़ नहीं पा रहा था।
थोड़ी देर बाद गाय ने उस बाघ से पूछा, क्या तुम्हारा कोई गुरु या मालिक है?
बाघ ने गुर्राते हुए कहा, मैं तो जंगल का राजा हूं। मेरा कोई मालिक नहीं। मैं खुद ही जंगल का मालिक हूं।
गाय ने कहा, लेकिन तुम्हारी उस शक्ति का यहां पर क्या उपयोग है?
उस बाघ ने कहा, तुम भी तो फंस गई हो और मरने के करीब हो। तुम्हारी भी तो हालत मेरे जैसी ही है।
गाय ने मुस्कुराते हुए कहा,.... बिलकुल नहीं। मेरा मालिक जब शाम को घर आएगा और मुझे वहां पर नहीं पाएगा तो वह ढूंढते हुए यहां जरूर आएगा और मुझे इस कीचड़ से निकाल कर अपने घर ले जाएगा। तुम्हें कौन ले जाएगा?
थोड़ी ही देर में सच में ही एक आदमी वहां पर आया और गाय को कीचड़ से निकालकर अपने घर ले गया।
जाते समय गाय और उसका मालिक दोनों एक दूसरे की तरफ कृतज्ञता पूर्वक देख रहे थे। वे चाहते हुए भी उस बाघ को कीचड़ से नहीं निकाल सकते थे, क्योंकि उनकी जान के लिए वह खतरा था।
*गाय ----समर्पित ह्रदय का प्रतीक है।*
*बाघ ----अहंकारी मन है।*
और
*मालिक---- ईश्वर का प्रतीक है।*
*कीचड़---- यह संसार है।*
और
*यह संघर्ष---- अस्तित्व की लड़ाई है।*
किसी पर निर्भर नहीं होना अच्छी बात है, लेकिन मैं ही सब कुछ हूं, मुझे किसी के सहयोग की आवश्यकता नहीं है, यही अहंकार है, और यहीं से विनाश का बीजारोपण हो जाता है।
*ईश्वर से बड़ा इस दुनिया में सच्चा हितैषी कोई नहीं होता, क्यौंकि वही अनेक रूपों में हमारी रक्षा करता है।

 *क्या भगवान हमें देख रहे है ?*

हमारे घर के पास एक डेरी वाला है. वह
डेरी वाला एसा है कि आधा किलो घी में
अगर घी 50२ ग्राम तुल गया तो 2 ग्राम
घी निकाल लेता था।
एक बार मैं आधा किलो घी लेने गया. उसने मुझे 90 रूपय ज्यादा दे दिये ।
मैंने कुछ देर सोचा और पैसे लेकर
निकल लिया। मैंने मन में सोचा कि
2-2 ग्राम से तूने जितना बचाया था
बच्चू अब एक ही दिन में निकल गया।
मैंने घर आकर अपनी गृहल्क्षमी को
कुछ नहीं बताया और घी दे दिया।
उसने जैसे ही घी डब्बे में पलटा आधा
घी बिखर गया, मुझे झट से “बेटा चोरी
का माल मोरी में” वाली कहावत याद
आ गयी, और साहब यकीन मानीये वो
घी किचन की सिंक में ही गिरा था।
इस वाकये को कई महीने बीत गये थे। परसों शाम को मैं वेज रोल लेने गया,
उसने भी मुझे सत्तर रूपय ज्याद दे
दिये, मैंने मन ही मन सोचा चलो बेटा
आज फिर चैक करते हैं की क्या वाकई भगवान हमें देखता है। मैंने रोल पैक
कराये और पैसे लेकर निकल लिया।
आश्चर्य तब हुआ जब एक रोल
अचानक रास्ते में ही गिर गया,
घर पहुँचा, बचा हुआ रोल टेबल
पर रखा, जूस निकालने के लिये
अपना मनपसंद काँच का गिलास
उठाया… अरे यह क्या गिलास
हाथ से फिसल कर टूट गया।
मैंने हिसाब लगाय करीब - करीब
सत्तर में से साठ रूपय का नुकसान
हो चुका था, मैं बडा आश्चर्यचकित
था।
और अब सुनिये ये भगवान तो मेरे
पीछे ही पड गया जब कल शाम को सुभिक्षा वाले ने मुझे तीस रूपये
ज्याद दे दिये। मैंने अपनी धर्म-पत्नी
से पूछा क्या कहती हो एक ट्राई और
मारें।
उन्होने मुस्कुराते हुये कहा – जी नहीं,
और हमने पैसे वापस कर दिये। बाहर आकर हमारी धर्म-पत्नी जी ने कहा–
वैसे एक ट्राई और मारनी चाहिये थी।
कहना था कि उन्हें एक ठोकर लगी
और वह गिरते-गिरते बचीं।
मैं सोच में पड गया कि क्या वाकई
भगवान हमें देख रहा है।
हाँ भगवान हमें हर पल हर क्षण देख
रहा है, हम बहुत सी जगह पोस्टर
लगे देखते हैं आप कैमरे की नजर में
हैं। पर याद रखना हम हर क्षण पल
प्रतिपल उसकी नजर में हैं।
*वो हर पल गलत कार्य करने से पहले*
*और बाद में भी हमें आगाह करता है।*
*लेकिन यह समझना न समझना हमारे*
*विवेक पर निर्भर करता है*

 🌿🍁🌿🕌🕌🕌🌿🍁🌿

अच्छा दिखने के लिये मत जिओ 

          बल्कि अच्छा बनने के लिए जिओ


🌿🍁🌿🕌🕌🕌🌿🍁🌿

   जो झुक सकता है वह सारी 

          दुनिया को झुका सकता है


🌿🍁🌿🕌🕌🕌🌿🍁🌿

   अगर बुरी आदत समय पर न बदली जाये 

          तो बुरी आदत समय बदल देती है


🌿🍁🌿🕌🕌🌿🍁🌿

   चलते रहने से ही सफलता है,

          रुका हुआ तो पानी भी बेकार हो जाता है


🌿🍁🌿🕌🌿🍁🌿

  🕌झठे दिलासे से स्पष्ट इंकार बेहतर है


🌿🍁🕌🌿🍁🌿

   अच्छी सोच, अच्छी भावना,

          अच्छा विचार मन को हल्का करता है


🌿🍁🌿🕌🕌🌿🍁🌿 

   मुसीबत सब पर आती है,

          कोई *बिखर* जाता है 

            और कोई निखर जाताहै.

 


🌹🌻🌾 🌾🌻🌹

         हर किसी के अन्दर अपनी  

      "ताकत"और अपनी"कमज़ोरी"

होती है...

        "मछली"जंगल मे नही दौड. 

      सकती और"शेर"पानी मे राजा

नही बन सकता.....!!


                  इसलिए 

                "अहमियत"

            सभी को देनी चाहिये....

 📚★ प्रेरणादायक कहानी ★📚


               🔥● कोई वजन नहीं ●🔥



◆ एक महात्मा तीर्थयात्रा के सिलसिले में पहाड़ पर चढ़ रहे थे। पहाड़ ऊंचा था। दोपहर का समय था और सूर्य भी अपने चरम पर था। तेज धूप, गर्म हवाओं और शरीर से टपकते पसीने की वजह से महात्मा काफी परेशान होने के साथ दिक्कतों से बेहाल हो गए। महात्माजी सिर पर पोटली रखे हुए, हाथ में कमंडल थामे हुए दूसरे हाथ से लाठी पकड़कर जैसे-तैसे पहाड़ चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। बीच-बीच में थकान की वजह से वह सुस्ता भी लेते थे।


◆ पहाड़ चढ़ते - चढ़ते जब महात्माजी को थकान महसूस हुई तो वह एक पत्थर के सहारे टिककर बैठ गए। थककर चूर हो जाने की वजह से उनकी सांस ऊपर-नीचे हो रही थी। तभी उन्होंने देखा कि एक लड़की पीठ पर बच्चे को उठाए पहाड़ पर चढ़ी आ रही है। वह लड़की उम्र में काफी छोटी थी और पहाड़ की चढ़ाई चढ़ने के बाद भी उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। वह बगैर थकान के पहाड़ पर कदम बढ़ाए चली आ रही थी। पहाड़ चढ़ते-चढ़ते जैसे ही वह लड़की महात्मा के नजदीक पहुंची, महात्माजी ने उसको रोक लिया। लड़की के प्रति दया और सहानुभूति जताते हुए उन्होंने कहा कि  बेटी पीठ पर वजन ज्यादा है, धूप तेज गिर रही है, थोड़ी देर सुस्ता लो।


 ◆ उस लड़की ने बड़ी हैरानी से महात्मा की तरफ देखा और कहा कि  महात्माजी, आप यह क्या कह रहे हैं ! वजन की पोटली तो आप लेकर चल रहे हैं मैं नहीं। मेरी पीठ पर कोई वजन नहीं है। मैं जिसको उठाकर चल रही हूं, वह मेरा छोटा भाई है और इसका कोई वजन नहीं है।


महात्मा के मुंह से उसी वक्त यह बात निकली -  क्या अद्भुत वचन है। ऐसे सुंदर वाक्य तो मैंने वेद, पुराण, उपनिषद और दूसरे धार्मिक शास्त्रों में भी नहीं देखे हैं...!!!


◆ सच में जहां आसक्ती है,ममत्व है, वही पर बोझ है वजन है..... जहां प्रेम है वहां कोई बोझ नहीं वजन नहीं..

 जंगल में एक गर्भवती हिरनी बच्चे को जन्म देने को थी। वो एकांत जगह की तलाश में घुम रही थी, कि उसे नदी किनारे ऊँची और घनी घास दिखी। उसे वो उपयुक्त स्थान लगा शिशु को जन्म देने के लिये।

.

वहां पहुँचते  ही उसे प्रसव पीडा शुरू हो गयी।

उसी समय आसमान में घनघोर बादल वर्षा को आतुर हो उठे और बिजली कडकने लगी।


उसने दाये देखा, तो एक शिकारी तीर का निशाना, उस की तरफ साध रहा था। घबराकर वह दाहिने मुडी, तो वहां एक भूखा शेर, झपटने को तैयार बैठा था। सामने सूखी घास आग पकड चुकी थी और पीछे मुडी, तो नदी में जल बहुत था।


मादा हिरनी क्या करती ? वह प्रसव पीडा से व्याकुल थी। अब क्या होगा ? क्या हिरनी जीवित बचेगी ? क्या वो अपने शावक को जन्म दे पायेगी ? क्या शावक जीवित रहेगा ? 


क्या जंगल की आग सब कुछ जला देगी ? क्या मादा हिरनी शिकारी के तीर से बच पायेगी ?क्या मादा हिरनी भूखे शेर का भोजन बनेगी ?

वो एक तरफ आग से घिरी है और पीछे नदी है। क्या करेगी वो ?


हिरनी अपने आप को शून्य में छोड, अपने बच्चे को जन्म देने में लग गयी। कुदरत का कारिष्मा देखिये। बिजली चमकी और तीर छोडते हुए, शिकारी की आँखे चौंधिया गयी। उसका तीर हिरनी के पास से गुजरते, शेर की आँख में जा लगा,शेर दहाडता हुआ इधर उधर भागने लगा।और शिकारी, शेर को घायल ज़ानकर भाग गया। घनघोर बारिश शुरू हो गयी और जंगल की आग बुझ गयी। हिरनी ने शावक को जन्म दिया।


हमारे जीवन में भी कभी कभी कुछ क्षण ऐसे आते है, जब हम चारो तरफ से समस्याओं से घिरे होते हैं और कोई निर्णय नहीं ले पाते। तब सब कुछ नियति के हाथों सौंपकर अपने उत्तरदायित्व व प्राथमिकता पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए।अन्तत: यश, अपयश ,हार ,जीत, जीवन,मृत्यु का अन्तिम निर्णय ईश्वर करता है।हमें उस पर विश्वास कर उसके निर्णय का सम्मान करना चाहिए।


कुछ लोग हमारी सराहना करेंगे,

कुछ लोग हमारी आलोचना करेंगे।


दोनों ही मामलों में हम फायदे में हैं,


एक हमें प्रेरित करेगा और

दूसरा हमारे भीतर सुधार लाएगा।।


 सही समय🛎•••∆•••

◆----◆----◆----🌹----◆----◆-----◆


एक बार एक पिता ने अपने बच्चों को अपने पास बुलाया। वह उन्हें समझाना चाहते थे की सही अवसर का चुनाव कैसे करे। इसके लिए उन्होंने पानी का एक बर्तन लिया और उसमे एक मेंढ़क को ड़ाल दिया। मेंढ़क बड़े ही मजे से पानी में उछल कूद कर रहा था।


कुछ समय बाद पिता उस बर्तन के निचे आग जला देते है। धीरे – धीरे करके बर्तन का पानी गर्म होने लगता है। मेंढ़क उस बर्तन से बाहर निकलने की कोशिश नहीं करता। इसके बजाय वह अपने आपको उस तापमान के अनुकूल बनाने में लग जाता है।

जैसे – जैसे पानी गर्म होता जाता है। वह मेंढ़क अपने आपको उस पानी के अनुकूल बनाता जाता है। लेकिन कुछ समय बाद पानी इतना गर्म हो गया की वह उबलने लगा। अपने आपको उबलते पानी के अनुकूल बनाना मेंढ़क की क्षमता के बाहर था।

अब मेंढक को लगने लगा इस बर्तन से बाहर निकल जाना चाहिए इसलिए उसने छलांग लगाई लेकिन वह बर्तन से बाहर नहीं निकल पाया। उसने फिर से छलांग लगाई। वह फिर से उसी बर्तन में वापिस गिर गया। अंत में वह उसी बर्तन में मर गया।


क्या आप जानते है की मेंढ़क बर्तन से बाहर क्यों नहीं निकल पाया क्योकि उसने अपनी सारी की सारी ऊर्जा अपने आपको उस गर्म पानी के अनुकूल बनाने में लगा दी। जब बर्तन से बाहर निकलने का सही समय आया। तब छलांग लगाने के लिए उसके पास ऊर्जा ही नहीं बची।


 🌹🌹🌹

⚡️Moral of the story ⚡️:

दोस्तो कुछ इंसान भी ऐसे ही होते है बिल्कुल उस मेंढक जैसे, ओ अपना कीमती सयम यू ही बरबाद कर देते है और जैसे कि मेंढक को पानी गर्म करके शुरुवाती चेतावनी भी मिली उसी तरह उस इंसान की लाइफ में भी ऐसे कुछ लोग आते है जो हेल्प करना चाहते है ,उसको इस कंडीशन से निकालने की कोशिश करते है, पर उस मेंढक रूपी इंसान उन सब चेतावनियों को नजरअंदाज करता है , और एक समय ऐसा आता की  उसके दोस्त भी कुछ नही कर सकते ,

और फिर पछताने से सिवा कुछ नही रहता।

तो दोस्तो हमे इस कहानी से यही सिख मिलती है की परिस्तिति बिगड़ने की राह ना देखे, उससे पहले ही सही अवसर बना के उससे बाहर निकलने की कोशिश करे 👌🙏


 ★【 आत्मविश्वास - 1 】 💎💎


⛅️कया है आत्मविश्वास आत्मविश्वास वस्तुत: एक मानसिक एवं आध्यात्मिक शक्ति है। 


⛅️इससे महान कार्यों के संपादन में सहजता और सफलता हमें प्राप्त होती है। बगैर आत्मविश्वास के इन कार्यों की सफलता संदिग्ध ही बनी रहती है। 


⛅️एकाग्रचित बनें : जिस भी व्यक्ति का मन शंका, चिंता और भय से भरा हो वह बड़े कार्य तो क्या, साधारण से साधारण कार्य भी नहीं कर सकता है। चिंता व शंका आपके मन को कभी भी एकाग्र न होने देंगे अत: आत्मविश्वास बढ़ाने हेतु अपने मन से सभी प्रकार के संदेह निकालें तथा एकाग्रता को बढ़ाएं। 


⛅️आत्मविश्वास अद्भुत शक्ति : आत्मविश्वास एक अद्भुत शक्ति होती है। इसके बल से व्यक्ति तमाम विपत्तियों तथा शत्रुओं का सामना कर लेता है। 


⛅️ससार के अभी तक के बड़े से बड़े कार्य आत्मविश्वास के बलबूते ही हुए हैं और हो रहे हैं तथा होते रहेंगे। 


⛅️हमें जीवन में कोई भी कार्य में सफलता को हासिल करना है।तो अपने अंदर के आत्मविश्वास को जगाना बहुत जरुरी है। खुद को यह बताना भी जरुरी है कि हम भी कुछ कर सकते है।हमें अपने जीवन को लक्ष्य दे करके चलना चाहिए। 


⛅️✾ स्वंय पर विश्वास रखें, लक्ष्य बनायें एंव उन्हें पूरा करने के लिए वचनबद्ध रहें।जब आप अपने द्वारा बनाये गए लक्ष्य को पूरा करते है तो यह आपके आत्मविश्वास को कई गुना बढ़ा देता है। Read: टालना बंद कीजिए, अभी शुरुआत कीजिए।


⛅️ डाली पर बैठे हुए परिंदे को पता है कि डाली कमजोर है फिर भी उस डाली पर बैठा है।क्योंकि उसे डाली पर नहीं, अपने पंखो पर भरोसा है।


⛅️मदान में हारा हुआ व्यक्ति भी जीत सकता है, लेकिन मन से हारा व्यक्ति कभी जीत नहीं सकता*। 


⛅️आत्मविश्वास का सबसे बड़ा दुश्मन किसी भी कार्य को करने में असफलता होने का डर है एंव डर को हटाना है तो वह कार्य अवश्य करें। जिसमें आपको डर लगता है। 


⛅️डर के आगे जीत है

आत्मविश्वास के बगैर हमारी जिंदगी एक जिन्दा लाश के समान हो जाती है।कोई भी व्यक्ति कितना भी प्रतिभाशाली क्यों न हो वह आत्मविश्वास के बिना कुछ नहीं कर सकता।आत्मविश्वास ही सफलता की नींव है, आत्मविश्वास की कमी के कारण व्यक्ति अपने द्वारा किये गए कार्य पर संदेह करता है और नकारात्मक विचारों के जाल में फंस जाता है।आत्मविश्वास उसी व्यक्ति के पास होता है जो स्वंय से संतुष्ट होता है एंव जिसके पास दृड़ निश्चय, मेहनत, लगन, साहस(फीयरलेस), वचनबद्धता (Commitment) आदि संस्कारों की सम्पति होती है।

 जंगल में एक गर्भवती हिरनी बच्चे को जन्म देने को थी। वो एकांत जगह की तलाश में घुम रही थी, कि उसे नदी किनारे ऊँची और घनी घास दिखी। उसे वो उपयुक्त स्थान लगा शिशु को जन्म देने के लिये।

.

वहां पहुँचते  ही उसे प्रसव पीडा शुरू हो गयी।

उसी समय आसमान में घनघोर बादल वर्षा को आतुर हो उठे और बिजली कडकने लगी।


उसने दाये देखा, तो एक शिकारी तीर का निशाना, उस की तरफ साध रहा था। घबराकर वह दाहिने मुडी, तो वहां एक भूखा शेर, झपटने को तैयार बैठा था। सामने सूखी घास आग पकड चुकी थी और पीछे मुडी, तो नदी में जल बहुत था।


मादा हिरनी क्या करती ? वह प्रसव पीडा से व्याकुल थी। अब क्या होगा ? क्या हिरनी जीवित बचेगी ? क्या वो अपने शावक को जन्म दे पायेगी ? क्या शावक जीवित रहेगा ? 


क्या जंगल की आग सब कुछ जला देगी ? क्या मादा हिरनी शिकारी के तीर से बच पायेगी ?क्या मादा हिरनी भूखे शेर का भोजन बनेगी ?

वो एक तरफ आग से घिरी है और पीछे नदी है। क्या करेगी वो ?


हिरनी अपने आप को शून्य में छोड, अपने बच्चे को जन्म देने में लग गयी। कुदरत का कारिष्मा देखिये। बिजली चमकी और तीर छोडते हुए, शिकारी की आँखे चौंधिया गयी। उसका तीर हिरनी के पास से गुजरते, शेर की आँख में जा लगा,शेर दहाडता हुआ इधर उधर भागने लगा।और शिकारी, शेर को घायल ज़ानकर भाग गया। घनघोर बारिश शुरू हो गयी और जंगल की आग बुझ गयी। हिरनी ने शावक को जन्म दिया।


हमारे जीवन में भी कभी कभी कुछ क्षण ऐसे आते है, जब हम चारो तरफ से समस्याओं से घिरे होते हैं और कोई निर्णय नहीं ले पाते। तब सब कुछ नियति के हाथों सौंपकर अपने उत्तरदायित्व व प्राथमिकता पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए।अन्तत: यश, अपयश ,हार ,जीत, जीवन,मृत्यु का अन्तिम निर्णय ईश्वर करता है।हमें उस पर विश्वास कर उसके निर्णय का सम्मान करना चाहिए।


कुछ लोग हमारी सराहना करेंगे,

कुछ लोग हमारी आलोचना करेंगे।


दोनों ही मामलों में हम फायदे में हैं,


एक हमें प्रेरित करेगा और

दूसरा हमारे भीतर सुधार लाएगा।।

 सही समय🛎•••∆•••

◆----◆----◆----🌹----◆----◆-----◆


एक बार एक पिता ने अपने बच्चों को अपने पास बुलाया। वह उन्हें समझाना चाहते थे की सही अवसर का चुनाव कैसे करे। इसके लिए उन्होंने पानी का एक बर्तन लिया और उसमे एक मेंढ़क को ड़ाल दिया। मेंढ़क बड़े ही मजे से पानी में उछल कूद कर रहा था।


कुछ समय बाद पिता उस बर्तन के निचे आग जला देते है। धीरे – धीरे करके बर्तन का पानी गर्म होने लगता है। मेंढ़क उस बर्तन से बाहर निकलने की कोशिश नहीं करता। इसके बजाय वह अपने आपको उस तापमान के अनुकूल बनाने में लग जाता है।

जैसे – जैसे पानी गर्म होता जाता है। वह मेंढ़क अपने आपको उस पानी के अनुकूल बनाता जाता है। लेकिन कुछ समय बाद पानी इतना गर्म हो गया की वह उबलने लगा। अपने आपको उबलते पानी के अनुकूल बनाना मेंढ़क की क्षमता के बाहर था।

अब मेंढक को लगने लगा इस बर्तन से बाहर निकल जाना चाहिए इसलिए उसने छलांग लगाई लेकिन वह बर्तन से बाहर नहीं निकल पाया। उसने फिर से छलांग लगाई। वह फिर से उसी बर्तन में वापिस गिर गया। अंत में वह उसी बर्तन में मर गया।


क्या आप जानते है की मेंढ़क बर्तन से बाहर क्यों नहीं निकल पाया क्योकि उसने अपनी सारी की सारी ऊर्जा अपने आपको उस गर्म पानी के अनुकूल बनाने में लगा दी। जब बर्तन से बाहर निकलने का सही समय आया। तब छलांग लगाने के लिए उसके पास ऊर्जा ही नहीं बची।


 🌹🌹🌹

⚡️Moral of the story ⚡️:

दोस्तो कुछ इंसान भी ऐसे ही होते है बिल्कुल उस मेंढक जैसे, ओ अपना कीमती सयम यू ही बरबाद कर देते है और जैसे कि मेंढक को पानी गर्म करके शुरुवाती चेतावनी भी मिली उसी तरह उस इंसान की लाइफ में भी ऐसे कुछ लोग आते है जो हेल्प करना चाहते है ,उसको इस कंडीशन से निकालने की कोशिश करते है, पर उस मेंढक रूपी इंसान उन सब चेतावनियों को नजरअंदाज करता है , और एक समय ऐसा आता की  उसके दोस्त भी कुछ नही कर सकते ,

और फिर पछताने से सिवा कुछ नही रहता।

तो दोस्तो हमे इस कहानी से यही सिख मिलती है की परिस्तिति बिगड़ने की राह ना देखे, उससे पहले ही सही अवसर बना के उससे बाहर निकलने की कोशिश करे 👌🙏


 अवसर

एक बार एक ग्राहक चित्रो की दुकान पर गया। 

उसने वहाँ पर अजीब से चित्र देखे। 


पहले चित्र मे चेहरा पूरी तरह बालो से ढँका हुआ था और पैरोँ मे पंख थे। 


एक दूसरे चित्र मे सिर पीछे से गंजा था। 


ग्राहक ने पूछा- "यह चित्र किसका है?" दुकानदार ने कहा- "अवसर का।


ग्राहक ने पूछा- "इसका चेहरा बालो से ढका क्यो है?" 


दुकानदार ने कहा- "क्योंकि अक्सर जब अवसर 

आता है तो मनुष्य उसे पहचानता नही है।


ग्राहक ने पूछा-और इसके पैरो मे पंख क्यो है?" 


दुकानदार ने कहा- "वह इसलिये कि यह तुरंत वापस भाग जाता है, यदि इसका उपयोग न हो तो यह तुरंत उड़ जाता है।" 


ग्राहक ने पूछा- "और यह दूसरे चित्र मे पीछे से गंजा सिर किसका है?" 


दुकानदार ने कहा- "यह भी अवसर का है। 

यदि अवसर को सामने से ही बालो से पकड़ लेँगे तो वह आपका है। 

 आपने उसे थोड़ी देरी से पकड़ने की कोशिश की तो पीछे का गंजा सिर हाथ आयेगा और वो फिसलकर निकल जायेगा।"


वह ग्राहक इन चित्रो का रहस्य जानकर हैरान था पर अब वह बात समझ चुका था। 


आपने कई बार दूसरो को ये कहते हुए सुना होगा या खुद भी कहा होगा कि 'हमे अवसर ही नही मिला लेकिन ये अपनी जिम्मेदारी से भागने और अपनी गलती को छुपाने का बस एक बहाना है।


सन्तमत विचार-भगवान ने हमे ढेरो अवसरो के बीच जन्म दिया है। 


अवसर हमेशा हमारे सामने से आते जाते रहते है पर हम उसे पहचान नही पाते या पहचानने मे देर कर देते है। 

और कई बार हम सिर्फ इसलिये चूक जाते है क्योकि हम बड़े अवसर के ताक मे रहते हैं। 


पर अवसर बड़ा या छोटा नही होता है। हमे हर अवसर का भरपूर उपयोग करना चाहिये!

 बढ़ते  चलिए , 

अँधेरो  में  ज्यादा  दम  नहीं  होता ,

निगाहों  का  उजाला  भी  

दियों  से  कम  नहीं  होता !!


दुनिया के लड़ाई झगड़े से जीतना कोई बड़ी

बात नहीं है, आज नहीं तो कल वह हर कोई 

जीत सकता है।

लेकिन जब आप अपनी जिंदगी की परेशानियों

से जीतना सीख गऐ, तो समझ लेना कि आप ने सफलता प्राप्त कर ली है।


याद रखें कोई भी काम तब तक ही मुश्किल

होता है जब तक वह पूरा नहीं हुआ होता।


जिंदगी में परेशानियों से कभी दुखी मत होना।

क्योंकि परेशानियां सबको आती है।

लेकिन जब हम उन परेशानियों से सफलता

प्राप्त कर लेते हैं तो ऐसे लगता है कि वह

परेशानी कभी थी ही नहीं।


दुनिया  में  दो  ही  सच्चे  ज्योतिषी  हैं

मन  की  बात  समझने  वाली  माँ और 

भविष्य  को  पहचानने  वाला  पिता !!


 अपना लक्ष्य निर्धारित करो , एक एक कदम आगे बढ़ो, और जो उस रास्ते पर जा चुका हो, उन्हें अपना मार्ग दर्शक बनाओ, सीखो, और बढ़ो, रास्ते में बहुत भटकाव आएंगे, आपको लगेगा , पहले इसे ठीक करूँ, यहीं भटक जाते हैं, उस समय सोचो आपका लक्ष्य क्या था, और अपनी प्लानिंग में हमेशा प्लान बी जरूर रखना चाहिए , बस अपने लक्ष्य पर फोकस बनाये रखो, 

ध्यान रहे सर्दियों में मीठी लगने वाली धूप को भी अगर फोकस कर दिया जाए तो आग लगा देती है 


आपके अंदर बहुत ऊर्जा है , फोकस करो मेरे मित्रअपना लक्ष्य निर्धारित करो , एक एक कदम आगे बढ़ो, और जो उस रास्ते पर जा चुका हो, उन्हें अपना मार्ग दर्शक बनाओ, सीखो, और बढ़ो, रास्ते में बहुत भटकाव आएंगे, आपको लगेगा , पहले इसे ठीक करूँ, यहीं भटक जाते हैं, उस समय सोचो आपका लक्ष्य क्या था, और अपनी प्लानिंग में हमेशा प्लान बी जरूर रखना चाहिए , बस अपने लक्ष्य पर फोकस बनाये रखो, 

ध्यान रहे सर्दियों में मीठी लगने वाली धूप को भी अगर फोकस कर दिया जाए तो आग लगा देती है 


आपके अंदर बहुत ऊर्जा है , फोकस करो मेरे मित्र


💁‍♀ अब पाए मोटीवेशन और दिल को छू लेनी वाली बाते बिल्कुल फ्री में हमारे फेसबुक पेज पर 


👉🏻 नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके लाइक करें हमारे पेज को और जुड़िए हमसे हम रखेंगे आपको सबसे आगे और आपके सपने को देंगे एक नई उड़ान 


 🌻"माँ-बाप बहुत अनमोल हैं"🌻


एक अमीर आदमी था,उसके कई सारे दोस्त थे, उसमे एक दोस्त जो काफी गरीब था, वह अमीर आदमी का विश्वास पाञ था 


एक दिन अमीर आदमी अपने घर

सभी दोस्तो को खाने का आमंञण देता है,

सभी मिञ अमीर आदमी के घर आते है l

.

भोजन के बाद अमीर आदमी को ख्याल आता है कि उसने एक उंगली मे कीमती हीरे जडित अंगुठी पहनी हुई थी,थोडी ढीली होने के कारण कही गिर गई है l

.

सभी मिञ घर मे अंगुठी खोजने मे मदद करते है लेकिन नही मिलती एक मिञ कहता है "आप हम सभी की तलाशी ले सकते है l

.

एक आदमी की वजह से हम

सभी हमेशा के लिए आप की नजर मे शक के दायरे मे रहेगे."सभी मिञ तलाशी के लिये तैय्यार हो जाते है


सिवाए एक गरीब मिञ के

वो अपनी तलाशी लेने से मना कर

देता है, सभी मिञ उसका अपमान करते है  अमीर आदमी किसी की तलाशी ना लेकर सभी को विदा करता है l


दूसरे दिन सुबह जब अमीर आदमी अपने कोट की जेब में हाथ डालता है तो अंगुठी मिल जाती है और वो सीधा गरीब मिञ के घर आता है. और अपने मिञो द्वारा किये अपमान की माफी मागता है.और अपनी तलाशी ना देने की वजह

पुछता है l

.

गरीब मिञ पलंग पर सोये हुये अपने बिमार पुञ की ओर इशारा करते हुए कहता है


मै जब आपके यहा आ रहा था , इसने मिठ्ठाई खाने की जिद की थी, आप के यहा जब खाना खा रहा था तो मिठ्ठाई दिखी तो मैने वो न खाकर अपने पुञ के लिये जेब

मे रख ली थी l

.

अगर

तलाशी ली जाती तो अंगुठी की ना सही मिठ्ठाई चोरी का इल्जाम जरूर लगता इसी लिये अपमान सहना बेहतर समझा क्योंकी रात को सच बताता तो बीच मे बेटे

का नाम भी आता."



🔶"इस कहानी से साबित होता है- माता-पिता अपनी औलाद की छोटी-छोटी खुशी के लिये क्या-क्या नही सहन करते...


🔶"आप सभी अपने माता पिता का भरपूर ख्याल रखिये और समय-समय पर अपने माता-पिता जरूरतों को पूरा करते रहिये !!


🔶"अपने माता- पिता जज़्बात,मान सम्मान,मर्यादा को हमेशा बनाएं रखिये...


🔶"माता-पिता सेवा से बढ़ कर दूसरा धर्म नहीं है !!

 बढ़ते  चलिए,

अँधेरो  में  ज्यादा  दम  नहीं  होता ,

निगाहों  का  उजाला  भी  

दियों  से  कम  नहीं  होता !!


दुनिया के लड़ाई झगड़े से जीतना कोई बड़ी

बात नहीं है, आज नहीं तो कल वह हर कोई 

जीत सकता है।

लेकिन जब आप अपनी जिंदगी की परेशानियों

से जीतना सीख गऐ, तो समझ लेना कि आप ने सफलता प्राप्त कर ली है।


याद रखें कोई भी काम तब तक ही मुश्किल

होता है जब तक वह पूरा नहीं हुआ होता।


जिंदगी में परेशानियों से कभी दुखी मत होना।

क्योंकि परेशानियां सबको आती है।

लेकिन जब हम उन परेशानियों से सफलता

प्राप्त कर लेते हैं तो ऐसे लगता है कि वह

परेशानी कभी थी ही नहीं।


दुनिया  में  दो  ही  सच्चे  ज्योतिषी  हैं

मन  की  बात  समझने  वाली  माँ और 

भविष्य  को  पहचानने  वाला  पिता !!

 एक दिन एक कुत्ता जंगल में रास्ता खो गया तभी उसने देखा एक शेर उसकी तरफ आ रहा है कुत्ते की सांस रूक गयी “आज तो काम तमाम मेरा” कुत्ते ने दिमाग लगाया – उसने सामने कुछ सुखी हड़ियाँ पड़ी देखीं वो आते हुए शेर की तरफ पीठ कर के बैठ गया और एक सूखी हड्डी को चूसने लगा और जोर – जोर से बोलने लगा


वाह ! शेर को खाने का मज़ा ही कुछ और है एक और मिल जाए तो पूरी दावत हो जायेगी ! ” और उसने जोर से डकार मारी इस बार शेर सोच में पड़ गया उसने सोचा ” ये कुत्ता तो शेर का शिकार करता है ! जान बचा कर भागने में ही भलाई है और शेर वहां से जान बचा कर भाग गया .


पेड़ पर बैठा एक बन्दर यह सब तमाशा देख रहा था उसने सोचा यह अच्छा मौका है , शेर को सारी कहानी बता देता हूँ . शेर से दोस्ती भी हो जायेगी और उससे ज़िन्दगी भर के लिए जान का खतरा भी दूर हो जायेगा वो फटाफट शेर के पीछे भागा, कुत्ते ने बन्दर को जाते हुए देख लिया और समझ गया कि कोई लोचा है


उधर बन्दर ने शेर को सारी कहानी बता दी कि कैसे कुत्ते ने उसे बेवकूफ बनाया है शेर जोर से दहाड़ा – ” चल मेरे साथ , ‘ अभी उसकी लीला ख़तम करता हूँ “ . और बन्दर को अपनी पीठ पर बैठा कर शेर कुत्ते की तरफ चल दिया, कुत्ते ने फिर से दिमाग लगाया कुत्ते ने शेर को आते देखा तो एक बार फिर उसके आगे जान का संकट आ गया ही


मगर फिर हिम्मत कर कुत्ता उसकी तरफ पीठ करके बैठ गया और जोर – जोर से बोलने लगा इस बन्दर को भेजे 1 घंटा हो गया साला एक शेर को फंसा कर नहीं ला सकता यह सुनते ही शेर ने बंदर को वहीं पटका और वापस पीछे भाग गया


शिक्षा 1 :- मुश्किल समय में अपना आत्मविश्वास कभी नहीं खोएं


शिक्षा 2 : हार्ड वर्क के बजाय स्मार्ट वर्क ही करें , क्योंकि यही जीवन की असली सफलता मिलेगी .


शिक्षा 3 : आपका ऊर्जा , समय और ध्यान भटकाने वाले कई बन्दर आपके आस – पास हैं , उन्हें पहचानिए और उनसे सावधान रहिये