Sunday, May 8, 2016

सभी लड़के चाहते हैं कि उन्हें एक अच्छी गर्लफ्रेंड
बने...लड़के अपने लिए एक अच्छे पार्टनर में जो खूबी
चाहते हैं वो है एक-दूसरे पर भरोसा। ये भरोसा आपकी
छोटी-छोटी बातों पर भी डिपेंड करता है। तो आइए
आज लड़कों के मन की बात जानते हैं कि, वह अपनी
पार्टनर से किस-किस तरह की उम्मीदें करते हैं....
1. किसी लड़के की पार्टनर उसकी हर बात का समर्थन
करे, तो यह बात उनको बहुत अच्छी लगती है। लड़के
चाहते हैं कि उनके हर फैसले में साथ दे। अब वो चाहे
नौकरी छोड़कर खुद का व्यवसाय करना हो, या फिर
कुछ और।
2. लड़के हमेशा एक ऐसे पार्टनर को पसंद करते हैं जो
महत्वाकांक्षी और अपने करियर को लेकर गंभीर हो।
अगर आपके पास कुछ सपने हैं तो समझ लीजिए आपका
ब्वॉयफ्रेंड आपको काफी चाहता है।
3. लड़कों को चिपकू लड़कियां नहीं पसंद होतीं। ऐसी
लड़की जो उनके साथ समय तो बिताए लेकिन खुद के
और दोस्तों के लिए समय भी निकाले...ऐसी
लड़कियां लड़कों को एक नजर में भा जाती हैं।
4. लड़के चाहते हैं कि किसी रिश्ते में चाहें कितनी
भी लड़ाईंयां हों लेकिन उन छोटी-छोटी बातों
को बहस का मुद्दा न बनाया जाए।
5. रिश्तो कोई भी हो उसमें बातचीत काफी जरूरी
होती है। खासतौर पर जब रिलेशनशिप की बात हो
तो लड़के ऐसी लड़कियों को ज्यादा पसंद करते हैं जो
उनसे ज्यादा बातें करती हैं। और वह अपने दिल और
दिमाग की बात सुनती और कहती हैं।
6. यहां यह बात भी समझ लीजिए कि हर लड़का
सिर्फ सेक्स के लिए रिलेशन नहीं बनाता। लड़के उन
लड़कियों को पसंद करते हैं जो रिश्ते को ज्यादा
तवज्जो दें और उनमें आपसी समझ हो।


No comments:

Post a Comment