Monday, December 28, 2015

बचपन की पुरानी ‪#‎कहानियाँ‬
अगर आपको ‪#‎अच्छी‬ लगे तो कृपया ‪#‎लाइक‬ और ‪#‎शेयर‬ जरूर करें ।।
★
जब हम अपने शर्ट में हाथ छुपाते थे
और लोगों से कहते फिरते थे देखो मैंने अपने हाथ जादू से हाथ गायब कर दिए !
★
जब हमारे पास चार रंगों से लिखने वाली एक पेन हुआ करती थी
और हम सभी के बटन को एक साथ दबाने की कोशिश किया करते थे |
★
जब हम दरवाज़े के पीछे छुपते थे
ताकि अगर कोई आये तो उसे डरा सके..
★
जब आँख बंद कर सोने का नाटक करते थे
ताकि कोई हमें गोद में उठा के बिस्तर तक पहुचा दे |
★
सोचा करते थे की ये चाँद हमारी साइकिल के पीछे पीछे क्यों चल रहा हैं |
★
टोर्च On/Off वाले स्विच को बीच में अटकाने की कोशिश किया करते थे |
★
फल के बीज को इस डर से नहीं खाते थे की कहीं हमारे पेट में पेड़ न उग जाए |
★
बर्थडे सिर्फ इसलिए मनाते थे ताकि ढेर सारे गिफ्ट मिले |
★
फ्रिज को धीरे से बंद करके ये जानने की कोशिश करते थे की इसकी लाइट कब बंद होती हैं |
★
सच , बचपन में सोचते हम बड़े क्यों नहीं हो रहे ?
और अब सोचते हम बड़े क्यों हो गए ?
★
ये दौलत भी ले लो..ये शोहरत भी ले लो
भले छीन लो मुझसे मेरी जवानी..
★
मगर मुझको लौटा दो बचपन का सावन ...।।
वो कागज़ की कश्ती वो बारिश का पानी..।।
★

No comments:

Post a Comment