Wednesday, March 16, 2016

शरारती बच्चा :मास्टरजी एक सवाल पूछें

मास्टर जी :हाँ हाँ पूछो ।
बच्चा : हाथी को फ्रीज में कैसे रखेंगे ?

मास्टरजी : बेवकूफ ,हाथी फ्रीज में नहीं जा
                  सकता है ।
बच्चा : मास्टरजी फ्रीज बहुत बड़ा है ,
                पहले फ्रीज खोलेंगे और हाथी को
                अंदर डाल देंगे 😆😆
बच्चा : एक सवाल और पूछूँ ।
मास्टरजी : हाँ हाँ पूछो ?
बच्चा : गदहे को फ्रीज में कैसे रखेंगे ?

मास्टरजी : पहले फ्रीज खोलेंगे और गदहे को
                  उस में रख देंगे ।
बच्चा :गलत जवाब,पहले हाथी को बाहर
            करेंगे फिर गदहे को फ्रीजमें रखेंगे😆
बच्चा : एक सवाल और पूछूँ?
मास्टरजी : हाँ हाँ पूछो ।
बच्चा : बंदर के जन्मदिन की पार्टी में सभी
            जानवर एवं जीव-जन्तु आए परन्तु
            एक जानवर नहीं आया । उसका
             नाम बतलायें ?
मास्टरजी : शेर नहीं आया होगा क्योंकि वह
                आता तो सभी को खा जाता !
बच्चा : फिर गलत जवाब,गदहा पार्टी में नहीं
          आया क्योंकि गदहे को तो हमने फ्रीज
           में बंद कर दिया था 😆 😆 😆
बच्चा : एक सवाल और पूछूँ ?
मास्टरजी :(गुस्से से )बोल हरामजादे ।

बच्चा : रास्ते में एक नदी है जिसमें एक
             खतरनाक मगरमच्छ रहता है एवं
            उस नदी के ऊपर आने-जाने के लिए
           पुल भी नहीं है,आप नदी कैसे पार
            करोगे ?
मास्टरजी : मैं नाव लेकर नदी पार करूंगा !

बच्चा : फिर गलत जवाब ।
मास्टर : हरामजादे---बोल कैसे ?
बच्चा : मास्टरजी इतनी जल्दी नाव कहाँ से
              आपको मिलेगी ,तबतक तो आप
             नदी तैरकर भी पार कर लोगे ।
मास्टर :मगरमच्छ से तेरा बाप बचाएगा ?
बच्चा :मास्टरजी !आप इतना क्यों डरते हो
          आपको तो पता है कि;सभी जीव -
           जानवर बंदर की Birthday पार्टी में
         गया हुआ है तो मगरमच्छ नदी में कैसे
         आ जाएगा 😀😀😀😀
😭😭मास्टरजी बेहोश हो गए 😭😭😭

No comments:

Post a Comment