Friday, January 30, 2015

एक व्यक्ति बहुत परेशान था। उसके दोस्त ने उसे सलाह - एक व्यक्ति बहुत परेशान था। उसके दोस्त ने उसे सलाह दिया कि कृष्ण भगवान की पूजा शुरु करो। उसने एक कृष्ण भगवान की मूर्ति घर लाकर उसकी पूजा करना शुरु किया। कई साल बीत गए लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। एक दूसरे मित्र ने कहा कि तू काली माँ की पूजा कर जरूर तुम्हारे दुख दूर होंगे। अगले हि दिन वो एक काली माँ की मूर्ति घर ले आया। कृष्ण भगवान की मूर्ति मंदिर के ऊपर बने एक टांण पर रख दिया और काली माँ की मूर्ति मंदिर में रख कर पूजा शुरु कर दी। कई साल बीत गए फिर भी लाभ नहीं मिला। उसके दिमाग में एक ख्याल आया कि जो अगरबत्ती, धूपबत्ती, दिया वो जलाता है , आरती करता है उसका धुँआ तो ऊपर उड़ कर कृष्ण के पास चला जा रहा है। ऐसा करता हुँ कृष्ण का मुह बांध देता हुँ। जैसे हि वो ऊपर चढ़कर कृष्ण का मुँह बांधने लगा कृष्ण भगवान ने उसका हाथ पकड़ लिया।वो हैरान हो गया और भगवान से पूछा- इतने वर्षों से पूजाकर रहा था तब नहिं आए आज कैसे प्रकट हो गए ? भगवान कृष्ण ने कहा आज तक तू एक मूर्ति समझ कर मेरी पूजा करता था। किन्तु आज तुम्हें एहसास था कि कृष्ण सांस ले रहा है इसलिए मैं आ गया।
        भगवान तो सर्वत्र हैं , कण-कण में हैं। जरूरत है तो सिर्फ आस्था रखने की ।
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

No comments:

Post a Comment