Monday, March 16, 2015

यदि कबीर जिन्दा होते तो आजकल के दोहे यह होते :-

🔹पानी आँखों का मरा, मरी शर्म और लाज !
      कहे बहू अब सास से, घर में मेरा राज !!
🔹भाई भी करता नहीं, भाई पर विश्वास !
     बहन पराई हो गयी, साली खासमखास !!
🔹मंदिर में पूजा करें, घर में करें कलेश !
      बापू तो बोझा लगे, पत्थर लगे गणेश !!
🔹बचे कहाँ अब शेष हैं, दया, धरम, ईमान !
      पत्थर के भगवान हैं, पत्थर दिल इंसान !!
🔹पत्थर के भगवान को, लगते छप्पन भोग !
     मर जाते फुटपाथ पर, भूखे, प्यासे लोग !!
🔹फैला है पाखंड का, अन्धकार सब ओर !
    पापी करते जागरण, मचा-मचा कर शोर !!
🔹पहन मुखौटा धरम का, करते दिन भर पाप!
     भंडारे करते फिरें, घर में भूखा बाप !!


No comments:

Post a Comment