Saturday, November 1, 2014

देर रात को एक पुलिस वाले ने सुनसान सड़क के किनारे खड़ी कार के दरवाजे को डंडा मारकर खटखटाया। कार में लड़का किताब पढ रहा था और लड़की बुनाई कर रही थी।

"माफ़ कीजियेगा, क्या आप बताएंगे आप यहाँ क्या कर रहे हैं?" पुलिस वाले ने पूछा।

लड़का: मैं पढ़ रहा हूं।

पुलिस वाला: वह तो मैं देख ही रहा हूं और तुम यहां क्या कर रही हो?

लड़की: मैं बुनाई कर रही हूं।

पुलिस वाला: ठीक है, मैडम क्या मैं आपसे आपकी सही उम्र पूछ सकता हूं।

लड़की ने घड़ी की ओर निगाह डालते हुए कहा, "ठीक 15 मिनट बाद मैं 18 वर्ष की हो जाऊंगी।"

No comments:

Post a Comment