Thursday, September 10, 2020

 विधार्थी जीवन 🧑‍💻👨‍🎓🙇‍♂ म समय का  ⏰महत्व


👇👇👇


समय की सही किमत ⏱ पहचानने वाला ही सफलता का सितारा  🌟बनाता है। विधार्थी जीवन के गुजरते हर क्षण 🕰करोड़ों हीरों 💎💎💎 स भी अधिक मूल्यवान होते हैं ‼️ कयोंकि ये जीवन में सुख, शान्ति और सफलता 🏆🥇परदान करने वाले होते हैं।


समय का मूल्य जानने वाला विधार्थी ही अपने जीवन में सदैव सफलता प्राप्त करता है। प्रस्तुत चित्र के ऊपरी भाग में दर्शाया गया है कि विधार्थी जीवन में समय, धन तथा तन की शक्तियों के महत्व को जानकर उनको अपने जीवन में सदुपयोग करने से सदा प्रगति के पथ पर बढ़ सकते हैं।


इन शक्तियों का उचित उपयोग करने से चिन्तन शक्ति को बढ़ावा मिलता है जिससे जीवन में नए-नए आविष्कार कर सकते हैं तथा उसके आधार से समाज अथवा देश का भला हो सकता है। इस रीति से विधार्थी अपनी बुद्धि को विकसित कर सकता है।


सदा प्रसन्न व हर्षितमुख 😊 वही विधार्थी रह सकता है जो कि अपना हर कार्य समय से पूर्व कर लेता है। इस जीवन में उमंग उत्साह तभी ही आ सकता है जबकि हम किसी भी कार्य को पूरा करने में समय की पाबंदी ⏰ का ध्यान रखते हैं। समय पर कार्य सम्पन्न करने से एक प्रकार की आत्मिक संतुष्टि तथा खुशी का अनुभव होता है। हम अपने जीवन के अमूल्य क्षणों का विवेचन करके सदा शक्ति संचय कर सकते हैं तथा उत्तरोत्तर उन्नति प्राप्त कर सकते हैं। नियमित कार्य करने में ही सफलता निहित होती है।


समय के सदुपयोग ⏳ स जहाँ एक तरफ युवा जीवन का सर्वागींण विकास  🎯🎖एवं उन्नति होती है वहीं दूसरी तरफ हमें समय के दुरुपयोग से अनेक प्रकार की कठिनाइयों एवं समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।


जैसे कोई विधार्थी अपने अध्ययन के अमूल्य समय को आलस्य एवं लापरवाही के कारण सोने में व्यतीत कर देता है तो इससे वह पढ़ाई में कितना कमजोर हो जाता है इसका अनुमान लगाना भी कठिन है। पढ़ाई के साथ-साथ उसका वह समय जो आलस्य तथा निन्द्र में बीत गया वह पुन: इस जीवन में वापिस नहीं आ सकता।❌ जब वह अपना अध्ययन का कार्य समय पर पूरा नहीं कर पाता तो उसके मन में उसकी भविष्य की असफलता की चिन्ता सदैव ही उसको अशान्त किये रहती है।


विधार्थी जीवन में तो आलस्य का आना ही सफलता के दरवाजे को बंद कर दुखों के सैलाब को अमन्त्रण देना है। क्योकि दुनिया में 🌍 सब कुछ दुबारा मिल सकता है केवल बीता हुआ समय पुन: वापिस नहीं  मिल सकता। 🚫अत: विधार्थी जीवन में समय का बड़ा महत्व है।

No comments:

Post a Comment