Sunday, September 13, 2020

 कभी कभी अपनी आंखो पर यकीन नहीं आता है😞...

कैसे कोई जान से प्यारा दिल तोड़ जाता है😔...


ऐसी ही कहानी में आज आप सब को सुनाती हूं🙃....

कैसे बिखरा एक लड़की का वजूद ये आपको बताती हूं😟...


एक लड़की जिसने अपना सब कुछ भुला दिया अपनी मोहब्बत के लिए😟...

पर उसकी मोहब्बत उसे छोड़ गया किसी और के लिए😞...


लड़की लड़के से बेइंतेहा प्यार जताती थी😳...

उसकी एक ख्वाहिश के लिए अपनी जान तक लुटाती थी😲...


किसी काम में उस लड़की का मन नहीं लगता था😴...

हर तरह उसे उस लड़के का एहसास लगता था😴...


वो लड़का उस भोली लड़की के प्यार का खूब फायदा उठाता था😡...

बना कर अपनी मजबूरियों का बहाना, दिखा कर अपने झूठे आंसू हमेशा उसे लूट जाता था😠...


नासमझ थी वो लड़की जो उसके इस नाटक को प्यार समझ बैठी थी🤦...

उसके सिवा कभी किसी और कि नहीं होगी, हर वक़्त यही कहती थी🤷...


मगर उसको कहां पता था अब किस्मत क्या मोड़ लेगा💞..

जिसे वो अपनी जान कहती है, वो किसी और के लिए उससे मुंह मोड़ लेगा😣...


आखिर एक दिन लडके ने अचानक उसे खुद को भूल जाने को कह दिया🥺...

जब वजह पूछी तो बहाना मजबूरियों का बना दिया😔...


कहने लगा घर वाले मेरी शादी कहीं और कर रहे है🙄...

तुम मेरी जात की नहीं हो ना... इसलिए मुझे तुमसे दूर कर रहे है😏...


उसका मासूम दिल टूटने सा लगा💔...

 उसका रब पर से भरोसा उठने सा लगा😣...


अब तो वो अकेली ही रह गई थी☹️...

क्योंकि उस बेवफा के लिए वो अपनो से नाता भी तोड़ गई थी😨...


मगर किसी के समझाने पे वो अब भी जी रही है😢...

मगर अंदर ही अंदर गम और दुख के आंसू पी रही है😖...

No comments:

Post a Comment